कांग्रेस को फिर झटका, 200 कार्यकर्ताओं का पार्टी से क्यों हुआ मोहभंग?


 

मप्र में कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। अबकी बार खबर रतलाम से सामने आई है। यहां पर जिला पंचायत सदस्य ने 200 समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। भोपाल में हुए सदस्यता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी का स्वागत किया। रतलाम जिले में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के पहले यह बड़ा झटका माना जा रहा है। 

आपको बता दें आलोट विधानसभा के ताल क्षेत्र निवासी जिला पंचायत सदस्य उमा संतोष पालीवाल के नेतृत्व में 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामा है। पालीवाल ने कहा कि भाजपा और नरेंद्र मोदी की जनविकास नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण करने के लिए बस भरकर आलोट से भोपाल गए थे। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वालो में कई कांग्रेस पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

 

 

 

By - sagarttvnews

19-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.