बीवी नहीं कर पाई ससुरालियों की मांग पूरी तो ट्रिपल तलाक बोलकर घर से निकाला, जानिए क्या है वजह?


 

मुस्लिम महिलाओं के अधिकारियों की रक्षा के लिए भले ही सरकार तीन तलाक के खिलाफ कानून ले आई हो लेकिन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शाजापुर के कालापीपल में एक पति द्वारा अपनी पत्नी को ट्रिपल तलाक देने का मामला सामने आया है। पत्नी अपने मायके से दहेज में मोटर साइकिल नहीं ला पाई थी। पीड़िता का आरोप है कि शौहर अबूजर खां, सास आलम बी और ससुर नूर खां  द्वारा लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। उसके साथ मारपीट भी की गई।

 

वहीं पति अबूजर खां ने उसको 3 बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इसकी रिपोर्ट महिला ने थाने में की है। इस पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट सहित मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम 2019 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कालापीपल थाना प्रभारी मनोहर सिंह ने बताया कि मोटर सा​इकिल की मांग और अन्य दहेज के लिए महिला को तीन तलाक देने की बात सामने आई है। प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


By - sagarttvnews

20-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.