बाइक से जा रहे थे युवक, ऑटो से आए लुटेरे फिर लूटे 75 हजार रुपए


 

शिवपुरी के फिजिकल थाना क्षेत्र के दबिया गांव में लूट का मामला सामने आया है। लूट की घटना बाइक सवार दो युवकों की गई। तीन लुटेरों ने पहले तो आॅटो से टक्कर मारी। इसके बाद मारपीट करते हुए 75 हजार रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने तीन लुटरों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दबिया गांव निवासी कमर लाल और उसका दोस्त शिवपुरी आए। यहां बैंक से 25-25 हजार रुपए कर तीन बार में 75 हजार रुपये निकले।

 

इसके बाद दोनों ठाकुरपुर अपनी रिश्तेदारी में चले गए। जब वह दोपहर के समय लौटकर अपने गांव वापस जा रहे थे तभी दो बत्ती चौराहे के आगे एक ऑटो चालक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। मारपीट करते हुए उनके पास रखे 75 हजार लूटकर भाग गए। पीड़ित कमल लाल ने इसकी शिकायत थाने में की। फिजिकल थाना प्रभारी रजनी चौहान ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो आरोपियों के खिलाफ पूर्व से ही कोतवाली और देहात थाना क्षेत्र में आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से लूट के 51 हजार रुपए नगद भी बरामद किए गए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में उपयोग ऑटो को जब्त कर लिया है। 


By - sagarttvnews

21-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.