थ्रेसर मशीन से हो रही गेहूं की थ्रेसिंग, युवक की नजर चूकी तो सामने आया ऐसा नजारा, जानिए वजह


 

बैतूल के घोड़ाडोंगरी में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। इसमें एक 22 वर्षीय युवक खेत में थ्रेसर करते समय मशीन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मशीन के भीतर ही जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी बाहर निकलवाई और पीएम कराया है। पूरा मामला घोड़ाडोंगरी तहसील के शोभापुर गांव का है। जहां गांव का ही राधेश्याम उइके गेहूं फसल की थ्रेसिंग कर रहा था। अचानक ही उसकी नजर यहां-वहां हो गई। इससे उसका हाथ घूम रही थ्रेसर के अंदर चला गया।

 

इसके बाद उसका पूरा शरीर भीतर चला गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर लोग करीब पहुंचे और बचाने की कोशिश की लेकिन वह बुरी तरह उलझा हुआ था। थोड़ी ही देर में उसकी सांसें बंद हो गईं। ग्रामीणों ने मशीन बंद सारणी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। पीएम कराने के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


By - sagarttvnews

26-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.