होटल कर्मचारी ने पेड़ पर चढ़कर मचाई खलबली। पुलिस को बताई ड्रामा करने की वजह?


 

मध्य प्रदेश के खजुराहो में बीती रात एक युवक ने होटल ललित के सामने लगे पेड़ पर चढ़कर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वह बार-बार कूदने की धमकी दे रहा था। अंधेरे में पेड़ पर चढ़ने और उसकी धमकी से शहर में हड़कंप मच गया। पुलिसबल और नगर परिषद की टीम ने मौके पर जाकर मोर्चा संभाला। नीचे खड़े सभी लोगों ने उससे उतरने की अपील की।

 

लेकिन वह सुनने तैयार नहीं था। बाद में टीआई अतुल दीक्षित ने युवक से उसकी परेशानी पूछी और मदद का भरोसा दिया। काफी देर बाद वह नीचे उतरा। टीआई ने बताया कि युवक ने अपना नाम रामनरेश यादव बताया है। वह नाहदौरा तहसील राजनगर का रहने वाला है। वह होटल ललित में पहले काम करता था। होटल प्रबंधन से काम के संबंध में उसका कुछ विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर वह पेड़ पर चढ़कर कूदने की धमकी दे रहा था। उसके नीचे उतरने के बाद पुलिस, नगर परिषद और होटल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।


By - sagarttvnews

29-Mar-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.