अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया


 

लोकसभा चुनाव आते ही नेताओं के अटपटे बयान आना शुरू हो गए हैं। बुरहानपुर में भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस पार्टी पर अटपटा व्यंग वाण छोड़ा है। पाटिल ने कहा कि कांग्रेस में चार—पांच प्रत्याशी है। वह अभी तक तय नहीं कर पाए। पार्टी अभी यह सोच रही है कि बलि का बकरा आखिर किसे बनाया जाए। उनके कहने का आशय था कि कांग्रेस प्रत्याशी की हार तय है। यह बयान उन्होंने होली मिलन समारोह के दौरान दिया। जब उनसे अरूण यादव की चुनौती को लेकर सवाल किया तो बोले भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है। हंसते हुए बोले उन्हें मैदान में आना हैं तो फिर आ जाएं। रिजल्ट तैयार है भाजपा की ही सरकार बनेगी। उनके इस बयान पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद काजी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनका बलि का बकरा जैसी बात कहना गलत है। सभी अपनी इच्छा से टिकट मांग रहे हैं। ज्ञानेश्वर भाई हमारे नए-नए सांसद हैं।  कांग्रेस से चार से पांच उम्मीदवार हैं कोई बली के बकरे नहीं है। अरुण यादव जो हैं वह नंदकुमार सिंह चौहान की टक्कर के आदमी है। ज्ञानेश्वर पाटिल अरुण यादव के टक्कर का आदमी नहीं है। अगर यादव चुनाव लड़ेंगे तो पाटिल टक्कर में नहीं रहेंगे। देश भाजपा की हिटलरशाही देख रही है। इस बार के चुनाव में जनता सबक सिखा देगी। दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत को लेकर उत्साहित हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि चुनाव में पलड़ा भारी पड़ता है। 


By - sagarttvnews

02-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.