सागर-परिवार बेटे के आने का इंतजार कर रहा था,स्टेशन पर उतरते ही आरोपियों ने...अब नहीं लौटेगा घर


 

सागर की कटरा निवासी 14 साल के बच्चे की मकरोनिया रेलवे स्टेशन पर जान लेने का मामला सामने आया है नशे में धुत बदमाश ने इस घटना को अंजाम दिया है मकरोनिया रेलवे स्टेशन पर सरेआम चाकू से हमला होने से सनसनी फैल गई, वही मौके से भाग रही बदमाश को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया

 

 

 

बताया जा रहा है कि पथरिया से लौटते वक्त किशोर का ट्रेन के अंदर कुछ बदमाशों से विवाद हो गया था। जैसे ही ट्रेन मकरोनिया स्टेशन पर रुकी तो किशोर अपनी जान बचाकर उतरा। पीछे से आए बदमाश ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। आरोप नशे में धुत था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसके कुछ और साथियों की तलाश चल रही है।

 

 

 

पुलिस के अनुसार कटरा की बाहूबली कॉलोनी निवासी राजेंद्र पाठक प्राइवेट टीचर है उनका 14 साल का बेटा हर्ष पाठक अपनी नानी के यहां पथरिया दमोह गया था बुधवार की शाम ट्रेन से अकेले सागर लौट रहा था, उसकी ट्रेन में कटनी के करन सिंह और उसके साथियों से किसी बात बहसबाजी हो गई। बदमाश नशे में थे। हर्ष को धमकाने लगे और उसे सागर में ट्रेन से उतरने पर सबक सिखाने की धमकी दी,
बहस बाजी की वजह से हर्ष डर गया और वह जान बचाने के लिए मकरोनिया स्टेशन पर ही उतरने लगा जब बदमाशों ने यह देखा तो पीछे से आकर हमला कर दिया जिससे वह प्लेटफार्म पर ही गिर गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया

 

 

 

जानकारी के अनुसार दमोह व सागर के बीच गांजे का नशा करने वाले ट्रेन में सफर कर रहे हैं। ट्रेन से आने-जाने वाले नशेड़ी, जेबकट बदमाशों के खिलाफ रेलवे पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। जिससे इस तरह की संगीन घटनाएं सामने आ रही हैं।

 

 

 


By - sagar tv news

11-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.