टीआई की आरती उतारने थाल सजाकर परिवार समेत थाने पहुंची महिला, थाना प्रभारी ने चैंबर से बाहर किया


 

अपराधियों पर कार्रवाई न करने के आरोप पुलिस अधिकारियों पर लगते ही रहते हैं। रीवा में भी एक ऐसा मामला सामने आया है। इसमें पुलिस चार माह बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। फरियादी ने भी शिकायत नहीं की। लेकिन नाकामी पर ऐसा अनोखा तरीका अपनाया कि पूरा मामला में सुर्खियां बना हुआ है। इसमें आरोपियों को न पकड़ पाने वाले टीआई की आरती उतारी गई। महिला दो बच्चियों और पति को लेकर टीआई के चैंबर में पहुंची। पहले तो टीआई चुप रहे लेकिन जैसे ही उनकी नाकामी पर व्यंग किया तो वे भड़क उठे। सीधे महिला से तो कुछ नहीं बोले लेकिन उसके पति को घसीटकर बाहर कर मोबाइल झपटते लगे।

 

इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह पूरा मामला रीवा कोतवाली थाने का है। यहां पर अनुराधा सोनी अपने पति कुलदीप सोनी और दो मासूम बेटियों के साथ थाने पहुंची। उनके हाथ में फूलों की माला, नारियल और आरती की थाली थी। अनुराधा सीधे टीआई जेपी पटेल के चैंबर में पहुंचती हैं। जैसे ही वह आरती की थाली घुमाना शुरू करती हैं तो टीआई कुर्सी से खड़े हो जाते हैं। पति कुलदीप और अनुराधा उनके गले में फूलों की माला पहनाने की कोशिश करती है। लेकिन टीआई माला नहीं पहनाने देते। इतने में कुलदीप ने पुलिस की नाकामी बताना शुरू कर दी कि पहले तो आप ने एफआईआर नहीं लिखी, फिर जांच के नाम पर लटकाया।

 

जैसे—तैसे एफआईआर की अब भी कह रहे जांच कर रहे हैं। तीन महीने बाद भी आरोपी नहीं पकड़े जा सके हैं। अपनी बुराई सुनते ही टीआई गर्म हो गए। इसके बाद कुलदीप को पकड़कर चैंबर से बाहर करने लगे। बताया जाता है कि अनुराधा की ज्वैलरी की दुकान है। दुकान में काम करने वाले दो भाईयों ने 5 लाख रुपए कीमती 20 किलो चांदी की हेराफेरी कर दी। इसकी शिकायत 2 जनवरी को थाने में की गई। 26 दिन की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। लेकिन आरोपी आज तक नहीं पकड़े जा सके।

 

पता चला कि आरोपियों ने हाईकोर्ट से जमानत करा ली है। इस पर अनुराधा और कुलदीप ने टीआई की आरती उतारकर विरोध जताया। इसके बाद भड़के टीआई ने पूरे परिवार को 8 घंटे तक थाने में बैठाए रखा। टीआई जेपी पटेल ने मीडिया को बताया कि महिला आरती का सामान लेकर पहुंची थी। किसी के साथ थाने में दुर्व्यवहार नहीं किया गया। आरोपियों पर पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे। टीआई कब आरोपी पकड़ पाते हैं यह तो बाद में पता चलेगा फिलहाल यह वाक्या प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।


By - sagarttvnews

11-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.