देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?


 

धर्म और आस्था का गहरा नाता है। आस्था आदमी को जीने को नई राह देती है। लेकिन जब वही आस्था अंधी हो जाती है तो अंधविश्वास का रूप ले लेती है। चैत्र नवरात्र के दौरान जबलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपनी जीभ काटकर माता को चढ़ा दी। परिजनों के समझाने के बाद भी महिला इलाज कराने अस्पताल नहीं जा रही है। फिलहाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो रही है। दरअसल यह अचंभित करने वाला मामला जबलपुर के गौरी घाट थाना संजय गांधी नगर इलाके का है। जहां देवी दुर्गा के सामने एक महिला भक्त ने अपनी जीभ काटकर ही देवी को अर्पण कर दी है।

 

जीभ चढ़ाने के बाद महिला मंदिर में ही माता के दरबार में आराम कर रही है। महिला द्वारा अस्पताल में इलाज कराने से भी इंकार कर दिया है। महिला के बेटे राजा चौधरी ने बताया कि हमने उन्हें बहुत मनाया कि अस्पताल चलो लेकिन वे तैयार नहीं हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सपने में मां दुर्गा दिखने के बाद सुबह से ही वे घर में बने मंदिर में पूजा-पाठ कर रही थीं। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने अपनी जीभ काटकर चढ़ा दी। वे शुरू से ही माता की भक्ति करती हैं। नवदुर्गा के दौरान भी विशेष पूजा-अर्चना करती हैं। इस बार उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया। बहरहाल महिला मंदिर में ही लेटी हुई हैं। आसपास की महिलाओं ने वहां आकर भजन-कीर्तन शुरू कर दिया है।


By - sagarttvnews

12-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.