सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया


 

विदिशा में एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। इससे 6 किसान ट्रॉली के नीचे दब गए। जिन्हें जेसीबी की मदद से निकाला गया। इनमें से दो किसानों की मौत हो गई। दोनों आपस में सगे भाई थे। 13 दिन बाद 28 अप्रैल को इनकी बहन की शादी है।

 

घटना सोमवार सुबह करीब 3.30 बजे सागर-विदिशा हाईवे की है। संस्कार वेयर हाउस के पास किसान अनाज बेचने आए थे। यहां हाईवे के किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली की कतारें लगी थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

 

सभी घायलों को विदिशा अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने यहां रवि कुर्मी(19) और कृष्णकांत कुर्मी(17) को मृत घोषित कर दिया। वहीं 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रक ड्राइवर और क्लीनर मौके से फरार हो गए।

 

हादसे में दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। वे यहां अनाज बेचने ट्रैक्टर-ट्रॉली से आए हुए थे। हाईवे किनारे खड़ी थी किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां

 

बगरु चौराहे के पास स्थित संस्कार वेयर हाउस पर इन दिनों समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीदी चल रही है। रविवार शाम 6 बजे तक आई ट्रॉलियों को वेयर हाउस कैंपस के भीतर एंट्री दे दी गई थी। इसके बाद ट्रॉलियां एंट्री नहीं मिलने के कारण हाईवे किनारे खड़ी थीं।

 

बेकाबू ट्रक ने तीन वाहनों को चपेट में ले लिया,सागर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में सबसे पहले टक्कर मारी फिर दूसरे वाहनों को चपेट में लिया। दो ट्रैक्टर और एक पिकअप वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। भीषण टक्कर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 200 मीटर पहले खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत वेयर हाउस में परिसर तक आ गया।

 

गुस्साए किसानों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। प्रशासन की समझाइश और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही वे माने। गुस्साए किसानों ने चक्काजाम किया,हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय राव, एसडीओपी मनोज कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। गुस्साए किसानों ने हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद करीब 20 मिनट बाद किसान सड़क से उठे और जाम खुला। बगरू चौराहे के पास पिछले साल भी इसी प्रकार से हादसा हुआ था, तब ट्रक ड्राइवर और एक किसान की मौत हुई थी।

 


By - sagarttvnews

16-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.