गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली


 

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आगजनी की घटनाएं शुरू हो गई हैं। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में आए दिन आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले ही पटाखा फैक्ट्री में धमका हुआ था। अब फिर मालवा मिल से पाटनीपुरा के बीच में एक किराना शॉप पर अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गलियां संकरी होने के चलते आग ने धीरे-धीरे दूसरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान एक तरफ का यातायात रोकना पड़ा।
 
जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड से करीब 15 हजार लीटर से अधिक पानी का उपयोग आग बुझाने में किया गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी सुशील कुमार दुबे के अनुसार आज जिस क्षेत्र में लगी थी वह काफी संकरा था। जहां फायर ब्रिगेड का वहां नहीं पहुंचने काफी मशक्कत करना पड़ी। जिसके लिए रोड से आगजनी स्थल तक  फायर ब्रिगेड ने पाइप बिछाकर आग बुझाई। फिलहाल आग लगने का कारण सामने नहीं आ पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ इसकी भी जांच की जा रही है। आगजनी में फिलहाल किसी तरह की कोई जनहानि सामने नहीं आई है। 
फायर अधिकारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि रास्ता संकरा होने से वाहन अंदर नहीं पाया। आग किस कारण लगी यह कह पाना भी ​मुश्किल है।
 
 
 

By - sagarttvnews

18-Apr-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.