MP | सड़कों में दिखी बिना ड्राइवर की कार,IIT इंजीनियर के आगे टेस्ला भी फेल !


 

भोपाल. राजधानी भोपाल की सड़कों पर एक अनोखी गाड़ी देखी गई है. यह फुल्ली ऑटोमेटिक गाड़ी है, जो दिखने में बोलेरो गाड़ी जैसी ही है. खास बात यह है कि इस अनोखी गाड़ी को चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं है. इस गाड़ी का निर्माण भोपाल के रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर संजीव शर्मा ने 8 साल की मेहनत के बाद किया है.

 

संजीव ने अपनी इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई आईआईटी रुड़की से की है. करीब 50 हजार किलोमीटर तक इस गाड़ी को बिना ड्राइवर चला कर संजीव ने इस गाड़ी का ट्रायल रन कंप्लीट कर लिया है. इस गाड़ी को राजधानी के कोलार की सड़कों पर चलते भी देखा गया है.

 

बिना ड्राइवर की कार.खुद तय लेती है रास्ता -ये गाड़ी खुद ब खुद अपना रास्ता तय कर लेती है. इस गाड़ी को चलाने के लिए बस इसे शुरू करने की जरूरत होती है. उसके बाद ये खुद ही अपना रास्ता तय कर लेती है. अपनी आधुनिकता की वजह से आगे आने वाली गाड़ी और इंसान को पहले से ही देख कर ये गाड़ी अपना रास्ता बदल लेती है. बिना ड्राइवर के चलने वाली ये गाड़ी भोपाल के कोलार रोड पर चलती दिखी है, जिसका अभी ट्रायल रन किया जा रहा है. अब तक इस गाड़ी ने 50 हजार किलोमीटर तक का रास्ता तय कर लिया है.

 

बेहद खास है यह गाड़ी- रोबोटिक तकनीक से तैयार इस बोलेरो गाड़ी की खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए किसी ड्राइवर की जरूरत नहीं पड़ती. लंबे रास्ते में यह गाड़ी काफी मददगार साबित हो सकती है. एक बार शुरू कर देने के बाद ये खुद से अपना रास्ता तय कर लेती है. सामने से आने वाली गाड़ी को साइड भी देती है और पास से गुजरने वाले लोगों का भी ध्यान रखती है.

 

 

 

By - sagarttvnews

04-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.