आधी रात को सुनसान सड़क पर चल रहा था ट्रक, धुंआ उठते ही कूदकर भागा ड्राइवर, जानिए पूरा मामला?


शिवपुरी जिले सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के भूराखो के पास शुक्रवार की रात एक चलते ट्रक में आग भड़क गई। आग देख ड्राइवर ने ट्रक हाइवे पर खड़ा कर दिया और क्लीनर समेत कूदकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फायरबिग्रेड की मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबि​क शुक्रवार-शनिवार की रात ट्रक क्रमांक MP06 एचसी 0267 सतनबाड़ा से भूसा खाली कर बापस शिवपुरी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रात एक बजे भूरा खो के पास ट्रक के केबिन में हुए शॉर्टशर्किट से केबिन में आग भड़क गई।

 

केबिन में आग उठती देख शिवपुरी निवासी ट्रक ड्राइवर सतीश प्रजापति ने ट्रक को हाइवे पर खड़ा किया। इसके बाद ट्रक के केबिन से बाहर निकल कर जैसे-तैसे अपनी जान बचाई। आगजनी की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर सतनबाड़ा थाना पुलिस पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने दूसरी पट्टी से ट्रैफिक को डायवर्ट किया साथ ही फायरबिग्रेड को सूचना दी थी। शिवपुरी से जब तक फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक ट्रक का केबिन और उसका पिछला हिस्सा जलकर ख़ाक हो चुका था। इसके बाद दमकलकर्मियों जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

 
 
 

 


By - sagarttvnews

04-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.