दो कार और आधा दर्जन सवारियां अस्पताल फिर,जानिए पूरी वजह !
निवाड़ी के झांसी खजुराहो हाईवे पर बोलेरो और स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों वाहनों में सवार आधा दर्जन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
झांसी खजुराहो हाईवे मार्ग के यूपी एमपी बॉर्डर पर एक बोलेरो वाहन और स्विफ्ट डिजायर कार में आमने सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसा स्थित कप्तान ढाबे के थोड़ा आगे शनिवार दोपहर करीब 4 बजे हुआ। भीषण हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को बचाने के प्रयास शुरू किए। इस टक्कर में दोनों वाहनों में सवार लगभग आधा दर्जन से अधिक सवारियां घायल हो गई। घायलों के नाम दीपक पिता रमेश सोनी उम्र 33 साल, सुनील पिता किशोरी झा उम्र 32 साल और सन्मति नाम की एक बच्ची है। घायलों में अभी तीन के ही नाम पता चल पाए है जबकि तीन से चार अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए भेजा गया है। वहीं स्विफ्ट डिजायर कार असाटी ग्राम की बताई जा रही है, उसमें असाटी के रहने वाले लोग सवार थे। वहीं बोलेरो वाहन पनवाड़ी का बताया जा रहा है। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।