खजुराहो,शाजापुर-नौगांव में पारा 42 डिग्री पार, MP में सीजन का सबसे गर्म दिन


 

मध्य प्रदेश में गर्मी का असर तेज हो गया है। शनिवार को पूरा प्रदेश सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। लगभग सभी शहरों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पचमढ़ी को छोड़ दें तो बाकी शहरों में पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा। खजुराहो, शाजापुर और नौगांव सबसे ज्यादा तपे, जबकि भोपाल सीजन का सबसे गर्म रहा। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर भी सीजन के सबसे गर्म रहे।

 

खजुराहो में 42.2 डिग्री, नौगांव और शाजापुर में तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। खरगोन, टीकमगढ़, रतलाम, रायसेन, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, मलाजखंड, दमोह, खंडवा, सागर और सतना में टेम्प्रेचर 41 डिग्री या इससे अधिक रहा।

 

पचमढ़ी में पारा सबसे कम 35.6 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, सीधी, बैतूल, उमरिया और धार में टेम्प्रेचर 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर अब तक के सबसे गर्म रहे। भोपाल में पहली बार तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 40.5 डिग्री, ग्वालियर में 41.1 डिग्री, जबलपुर में 40.4 डिग्री और उज्जैन में पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया।

 

कल ऐसा रहेगा मौसम- 5 मई को ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन और खंडवा में हीट वेव चल सकती है। मौसम विभाग ने यह अलर्ट जारी किया है।

 

6-7 मई को बारिश का अनुमान- ईरान की ओर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से 6 और 7 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सामान्य से साढ़े 4 डिग्री तापमान ज्यादा होने पर हीट वेव चलने लगती है। अगले दिनों में हीट वेव का असर भी रहेगा।


By - sagarttvnews

05-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.