युवती सात समंदर पार अमेरिका से पहुंची खजुराहो,फेसबुक पर की दोस्ती,प्यार में बदली | sagar tv news |


 

आपने न जाने कितनी प्रेम कहानियां देखी और सुनी होंगी। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी प्रेम कहानी से रूबरू करवाने जा रहे है। जिसमे प्रेमिका अपने आशिक के बुलावे पर सचमुच सात समंदर पार करके भारत आ गयी। और खजुराहो में दोनों मिले कुछ दिन साथ गुजारे और आखिरकार अब दोनों ने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला किया है, दिलचस्प बात यह है कि दोनों की दोस्ती शोसल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक से हुई, दरअसल लगभग एक साल पहले पेरू की ब्रियट एनसेल्मा और खजुराहो के सचिन सिंह की दोस्ती फेसबुक पर हुई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

दोनो की बाते होते होते वीडियो कॉलिंग भी होने लगी, लगातार एक साल तक रहा ये संपर्क इश्क में कब तब्दील हो गया दोनो को पता ही नही चला और अब सचिन के बुलावे पर ब्रियट अपने देश पेरू से भारत के खजुराहो आ गयी। और दोनो लगभग 25 दिन से एक साथ है और अब जिंदगी भर साथ रहना चाहते है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसी वजह से दोनो छतरपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और एक वकील के जरिये विशेष विवाह अधिनियम के प्रावधानो के तहत एडीएम कोर्ट में विवाह हेतु आवेदन किया है। सचिन के अधिवक्ता का कहना है कि लीगल फॉर्मेलटीज पूरी होने के बाद कोर्ट अगर उचित समझेगी तो मैरिज सर्टिफिकेट जारी हो जाएगा। फ़िलहाल दोनो एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे है और शादी के बाद सचिन ब्रियट के साथ पेरू जाने की बात कर रहे है।

 

 

 

 

 

 

 

 


By - sagarttvnews

08-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.