MP | बस में Fire लगने से ईवीएम पहुंची छाती तो 4 केंद्रों पर 10 मई को दोबारा होगा मतदान


 

बैतूल जिले के कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि बैतूल संसदीय क्षेत्र के मुलताई विधानसभा के 4 मतदान केन्द्रों राजापुर-275, डूडर रैय्यत-276, कुंदा रैय्यत-279 और चिखलीमाल-280 पर 10 मई को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक पुर्न-मतदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि 7 मई को हुए मतदान से लौटते समय बस में आग लग से इन केन्द्रों की ईव्हीएम क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिवेदन पर भारत निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुर्न-मतदान के निर्देश दिए है। 10 मई पुर्नमतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित    

कलेक्टरऔर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने 3 किलोमीटर की परिधि में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।  

निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुक्रम में उपरोक्त मतदान केन्द्रों के ऐसे मतदाता जो मध्य प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों में व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य स्थापनाओं के ऐसे नियोजित कामगार जो उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मतदाता है उन्हें मतदान हेतु नियत पुर्नमतदान के दिन सवैतनिक अवकाश प्रदान किया जाए। इस हेतु कारखाना प्रबंधकों से अधीनस्थ कार्यरत मजदूरों एवं कर्मचारियों को मतदान दिवस पर मतदान करने के लिए सार्वजनिक तथा सामान्य अवकाश प्रदान करने की अपील की गई है।  

 


By - sagarttvnews

09-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.