प्रेमिकाओं को खुश करने बना शातिर वाहन चोर,दो बाइक हुई बरामद


 

लैला मजनूं ,हीरा रांझा की कहानी तो सुनी होंगी । लेकिन एक ऐसे आशिक की कहानी नही सुनी होगी जो ,अपनी प्रेमिकाओं के लिए गाड़िया चोरी करता था । इसे सनकी आशिक कहे या सनकी चोर । प्रेमिकाओं को घुमाने के लिए और महंगे महंगे उपहार देने के लिए चुराता था बाइकें । पुलिस गिरफ्त में आया चोर ,दो बाइके हुई वारंट ।
रायसेन जिले के बेगमगंज में एक अजीब किस्म का बाइक चोर पकड़ में आया है जो विशेष कर वैलेंटाइन डे व अन्य मौको पर बाइक चुराकर अपनी प्रेमिका को घुमाता था वह भी एक प्रेमिका नहीं अनेकों प्रेमिकाओं को जिनके लिए वह नई-नई मोटरसाइकिले चुराता था ।आपको बता दें कि बेगमगंज राहतगढ़ क्षेत्र का शातिर वाहन चोर फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे , दो बाइक बरामद । पूर्व में भी सैकड़ो वाहन चुराने के 14 मामले हैं दर्ज । बताया जाता है कि हर वैलेंटाइन डे पर माशूका को घुमाने के लिए बाइक चोरी करता था और बाद में बेंच देता था। वह अन्य दिनों में अपनी प्रेमिका को उपहार देने के लिए भी बाइक चुराता था। सब इंस्पेक्टर केशव शर्मा ने बताया  कि शातिर वाहन चोर राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भभूका निवासी जय सिंह राजपूत पिता रणवीर सिंह राजपूत 27 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक चलाते हुए उसके गृह ग्राम में रंगेहाथों पकड़ा है ।पुलिस ने उसके द्वारा राहतगढ़ में आकाश ठाकुर को बेची गई चोरी की एक और बाइक बरामद की है । अपने गांव में वह  खजुरिया बरामद गढ़ी निवासी प्रेम सिंह लोधी की बाइक चुराने के बाद उसी बाइक से घूम रहा था। इसके अतिरिक्त भोपाल निवासी रिंकी पुरोहित की बाइक खिरिया तिगड्डे से बाइक चोरी करके राहतगढ़ निवासी आकाश ठाकुर को बेंच दी थी ।पुलिस ने चोरी की दोनों बाइक  बरामद कर मामला दर्ज किया है ।
 
उल्लेखनीय है कि शातिर  जयसिंह राजपूत पर पूर्व के 14 चोरी के मामले दर्ज है। पिछली बार पकड़े जाने पर उसके द्वारा बेगमगंज तहसील में चोरी की बेंची गई 16 बाइकें  बरामद की थी एवं राहतगढ़ तहसील से भी चोरी की  बेंची गई 32 बाइकें बरामद की गई थी।
 जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया था ।उक्त वारदात के बाद जेल से छूटने के बाद उसने फिर से  दोनों बाइकें चोरी की थीं। शातिर चोर जय सिंह राजपूत अब तक डेढ़ सौ से ऊपर बाइकें एवं चार पहिया वाहन चोरी करने की घटना को अंजाम दे चुका है । जिनके 14 मामले उसके ऊपर दर्ज हैं । एक प्रकरण ओर दर्ज होने पर अब 15 प्रकरण उस पर दर्ज हो चुके हैं ।

By - sagarttvnews

15-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.