सागर-वैशाख के महीने में नव कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ कार्यक्रम का समापन


 

सात दिवसीय व संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के समापन पर बड़ी संख्या में पहुंचे भक्त। दरहसल सागर जिले के खुरई के ढिकुआ गांव के वर वाले बब्बा के यहां विश्व कल्याण एवं कलयुग के समस्त पापों के शमनार्थ अखंड ब्रह्मांड नायक श्री श्री 1008 श्री राम जी सरकार की अनुकंपा से सिद्ध धाम वर वाले बब्बा के यहां चल रहे सात दिवसीय नव कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ व संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन बुधवार की शाम को हुआ। समापन के अवसर पर आसपास के गांव के लोग यज्ञ की परिक्रमा करने पहुंचे।

 

यजमान राजेंद्र सिंह ने बताया कि सात दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम धूमधाम के साथ समापन हुआ। कथा व्यास कमलेश कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा  कि यह कथा सुनने वालों को भी भाग्य लगता है। जिसके भाग्य में लिखा होता है उसी को यह कथा सुनने को मिलती है। कथा सुनने से हमारा जीवन सुधर जाता है। हमें स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। कथा हर किसी को सुनने को नहीं मिलती है।

 

जिसके भाग्य में कथा सुनना लिखी होती है वह किसी न किसी तरह से कथा पंडाल तक पहुंच ही जाता है। इसी तरह माला सुनेटी में चल रहे सात दिवसीय पंचकुंड आत्मक श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। यज्ञ कर्ता संत रघुवीर दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। यज्ञ आचार्य पंडित मनोहर शास्त्री खुरई ने बताया समस्त क्षेत्र की सुख शांति और समृद्धि के लिए एवं जन कल्याण के लिए यह श्री राम महायज्ञ किया गया। इसमें समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों में हर्षोल्लास दिखाई दिया।

 

By - sagarttvnews

16-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.