वाहन की क्रासिंग के दौरान कार में सवार युवक नहीं रहा, दो लोग पहुंचे अस्पताल देखिये


 

निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील में रविवार दोपहर को क्रासिंग के दौरान तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा पृथ्वीपुर के ढिल्ला तिगेला के पास हुआ। यहां एक अन्य वाहन की क्रासिंग के दौरान तेज रफ्तार वेगनआर कार पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग घायलों को बचाने के लिये दौड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने तक लोगों ने कार सवारों को बचाने का प्रयास किया।

 

कार में तीन लोग सवार थे, इनमें से रमेश रैकवार नाम के युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पृथ्वीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को झांसी स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। घटनास्थल पर पहुंची पृथ्वीपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


By - sagarttvnews

20-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.