7 साल की बच्ची को खोजने पुलिस ने उड़ाया ड्रोन और खोजबीन की फिर...


 

एमपी के बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा से 7 साल की बालिका अचानक गायब हो गई थी। 48 घंटे बाद पुलिस को एक खंडहर मकान में संदिग्ध अवस्था में बालिका का शव मिला हैं। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर लोगो की भारी भीड़ लग गई है। शव मिलने की सूचना पर एसपी देवेंद्र कुमार पाटीदार, एएसपी अंतर सिंह कनेश,  सीएसपी गौरव पाटिल, एफएसएल टीम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से आसपास के मकानों की सर्चिंग में जुटी है,

 

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हैं। प्रतापपुरा के चामुंडा माता मंदिर के पास से 2 दिन पहले बालिका अपने घर के बाहर से खेलते समय लापता हो गई थी।  परिजनों ने शिकारपुरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।  इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में डॉग स्क्वायड और ड्रोन उड़ाकर छतों की सर्चिंग की थी। साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए थे।  बालिका के घर के आसपास बंद पड़े मकानों और पानी के टंकियों को खुलवाकर चेक किया गया था। लेकिन बालिका कोई सुराग नही लगा पाई थी।

 

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे क्षेत्र की एक महिला ने बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मकान के पीछे जांच की तो एक खंडहर मकान में बालिका शव मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद को शव को बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया जा रहा है।  इधर परिजन इस घटना से सदमे में है। बालिका माता पिता का रो-रोकर हाल बेहाल हैं।


By - sagarttvnews

21-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.