सागर-अंधेरी रात,काली स्कॉर्पियो और नहीं रहे दो बाईक सवार,पुलिस मौके पर | sagar tv news |


 

सागर जिले का सागर- सिलवानी स्टेट हाईवे -15 हादसों का हाईवे बन चुका है ,यहां आए दिन सड़क हादसे सामने आ रहे हैं और लोगों को अपनी जान गंवाना पड़ रही है। बीती देर रात भी एक सड़क हादसा हुआ, जिसके चलते दो लोग काल के गाल में समा गए

जानकारी के मुताबिक जैसीनगर थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव के पास सागर की ओर से एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो आ रही थी और जैसीनगर की ओर से एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, शोभापुर गांव के पास स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बंजरिया निवासी राजकुमार दुबे, भोले प्रजापति और रामनरेश दुबे गंभीर घायल हो गए सूचना मिलने पर जैसीनगर थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस के पायलट नितिन दीक्षित और ईएमटी जितेंद्र अहिरवार ने गंभीर हालत में घायलों को जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए है जहां प्राथमिक उपचार के बाद सागर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया वह वही इलाज के दौरान रामनरेश दुबे और भोले प्रजापति ने दम तोड़ दिया

वही जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को जप्त किया है। और मामले की जांच की जा रही है।


By - sagartvnews

22-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.