MP में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड: गुना रहा सबसे गर्म, कई शहरों में तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पार


 

मध्यप्रदेश में गुरुवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। खासकर मालवा-निमाड़ और ग्वालियर-चंबल इलाके भट्टी की तरह तप रहे हैं। प्रदेश में गुना सबसे गर्म रहा। यहां रिकॉर्ड 46.6 डिग्री पारा दर्ज किया गया। भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा। जो इस सीजन में सबसे ज्यादा है। वहीं इंदौर ने 8 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यहां दिन का तापमान 44.5 डिग्री पहुंच गया। 2016 में 19 मई के दिन इतना ही तापमान रिकॉर्ड किया गया था।शिवपुरी में गुरुवार को दिन का पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लेकिन शाम करीब 6 बजे मौसम बदल गया। यहां तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई।

 

MP में सबसे ज्यादा तापमान वाले 10 शहर है ,गुना 46.6 डिग्री ,राजगढ़ 46.3 डिग्री ,नीमच 46.1 डिग्री ,रतलाम 45.8 डिग्री ,बड़वानी 45.7 डिग्री ,शाजापुर 45.3 डिग्री ,खंडवा 45.1 डिग्री ,उज्जैन 45 डिग्री सीहोर ,44.7 डिग्री ,धार 44.6 डिग्री रहा है।  ग्वालियर में 42.4 डिग्री और जबलपुर में पारा 41.5 डिग्री रहा। नर्मदापुरम, सीधी, उमरिया, बैतूल, मंडला, छिंदवाड़ा, खजुराहो, नौगांव, रायसेन, दतिया, नरसिंहपुर, सागर, शिवपुरी, टीकमगढ़, दमोह, धार और खरगोन में भी गर्मी रही। यहां टेम्प्रेचर 40 डिग्री से लेकर 44.6 डिग्री के बीच रहा।

 

मौसम विभाग वैज्ञानिक ने बताया, 24-25 मई से पूरे प्रदेश में तेज गर्मी रहेगी। भीषण लू का अलर्ट भी जारी किया है। गुरुवार को भीषण गर्मी के अलावा बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।  राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का घेरा है। ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इसके चलते बंगाल और अरब सागर की खाड़ी से आ रही नमी बादल के रूप में सक्रिय है। साथ में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के हिस्से में निम्न दाब क्षेत्र है। इस वजह से भी गर्मी का असर बढ़ा हुआ है।


By - sagarttvnews

24-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.