सागर-रेस्टोरेंट के बाहर ढलान से लुढ़की स्कॉर्पियो,दो थाना प्रभारी सस्पेंड,जानिए क्या है माजरा
सागर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने दो थाना प्रभारियों पर एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है, एसपी ने देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे और महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह पर यह कार्रवाई की है
दरअसल यह दोनों थाना प्रभारी राजघाट रोड पर स्थित एक नामचीन रेस्टोरेंट एंड बार में भोजन करने गए थे, इसी दौरान ढलान पर खड़ी देवरी थाना प्रभारी की स्कॉर्पियो अचानक लुढ़कने लगी, जिससे रोड पर सफाई कर रहा एक कर्मचारी उसकी चपेट में गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है इसी मामले की जानकारी लगने पर कार्यवाई की गई है,
घटनाक्रम कुछ इस प्रकर है कि देश में एक जुलाई से नए कानून लागू होने जा रहे है जिसकी ट्रेनिंग लेने के बाद दोनों थाना प्रभारी रेस्टोरेंट भोजन करने पहुंचे थे,शाम करीब 6:00 बजे महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह भोजन करने के बाद रेस्टोरेंट के बाहर आए और स्कॉर्पियो में बैठ गए, उन्होंने ड्राइवर को देवरी टिआई रोहित डोंगरे को बुलाने भेज दिया, इसी बीच ढलान पर खड़ी यह स्कॉर्पियो अचानक लुढ़कने लगी ,आनंद सिंह ड्राइवर के बाजू वाली सीट पर बैठे थे शो वह गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाए,
इधर गाड़ी ने स्पीड पकड़ ली और चंद्रचंद मीटर आगे सफाई कर रहे, एक कर्मचारी प्रदीप वाल्मीकि पर चढ़ गई, इसके बाद वह आगे किसी पेड़ या खंबे से टकराकर रुक गई ,थाना प्रभारी तुरंत गाड़ी से उतरे उन्होंने घायल प्रदीप को उठाया बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज भिजवाए प्रदीप के परिचित के अनुसार इस एक्सीडेंट में वह बाल बाल बच गया उसके सिर में चोट आई है हाथ पैर पेट मे खरोंचे हैं,