सागर-गर्मी ने चमगादड़ों की बदली चाल,दिन में उड़ने लगे,झील में लगाने लगे डुबकी,देखने वाले भी हैरान


 

सागर में पारा लगातार 46 डिग्री के पार चल रहा है. नौतपा में आसमान से आग बरस रही, और तापमान साढ़े 46 डिग्री के ऊपर पहुँच गया है, जो पिछले 25 सालो में सबसे अधिक है इसका असर जीव-जंतुओं पर भी पड़ा. लाखा बंजारा झील में चमगादड़ मानो वाटर स्पोर्ट्स करते दिखे. वे गर्मी से बचने पानी में डुबकी लगा रहे थे. एक्सपर्ट के अनुसार, चमगादड़ दिन की अपेक्षा रात में उड़ना ज्यादा पसंद करते हैं, इसलिए वह रात में उड़ान भरते हैं. लेकिन, सागर झील में शाम 4 के बाद से ही चमगादड़ बड़ी संख्या में दिखाई देने लगते हैं.

 

झील के ऊपर कभी यह पानी पीते नजर आते हैं तो कभी डुबकी लगाते. लाखा बंजारा झील पर बने एलिवेटेड कॉरिडोर पर लोग शाम के समय निकलते है, झील को निहारते है अब इन चमगादड़ की हरकतें देखकर खुश हो जाते हैं. कई लोग तस्वीरें तो कुछ वीडियो बनाने लगते हैं. गर्ल्स डिग्री कॉलेज की जीव विज्ञानी डॉ. नीरा सहाय ने बताया कि शहरीकरण के कारण तापमान ज्यादा बढ़ रहा है. शहरी क्षेत्रों में ऊंची इमारतों व भवनों में रहने वाले चमगादड़ जंगलों में रहने वाले चमगादड़ की तुलना में कम गर्मी सहन कर पाते हैं.

 

जंगलों में अपेक्षाकृत कम गर्मी भी पड़ती है.
स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले 24 घंटे ऐसे ही तापमान रहने की उम्मीद है. वहीं इसके बाद बुंदेलखंड अंचल में कहि कहि बारिश होने के भी आसार हैं. बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है.

 

 


By - sagartvnews

28-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.