कॉन्स्टेबल के पैसे लेने वाले वीडियो में सच्चाई नहीं बोली एसडीओपी फिर


 

एमपी के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाने में पदस्थ एक आरक्षक का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग में पकड़ी गई मोटरसाइकिल को छोड़ने के लिये आरक्षक ने फरियादी से रिश्वत मांगी थी। वीडियो सामने आने के बाद पृथ्वीपुर एसडीओपी ने इस वीडियो में कोई सच्चाई नहीं होने की बात कही और कहा कि वाहन चालक अपना चालान जमा करने आया था। पृथ्वीपुर थाने में पदस्थ आरक्षक शिशुपाल नरवरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

इस वीडियो में शिशुपाल एक फरियादी से पैसे लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है। आरक्षक ने रिश्वत थाने के बाहर पार्किंग स्थल में ली जा रही है। बताया जा रहा है कि आरक्षक ने रिश्वत वाहन चेकिंग में पकड़ी गई मोटरसाइकिल को छोड़ने के एवज में मांगी थी। इस पूरे मामले में पृथ्वीपुर एसडीओपी पूनम थापा शर्मा ने इस वीडियो को झूठा वीडियो बताया है। उनका कहना है कि वीडियो में बिलकुल भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि यह वींडयो 22 मई 2024 का है।

 

वाहन चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाते हुए एक चालक को पकड़ा था। इस दौरान वो अपना चालान कटवाने के लिये तैयार नहीं था। इसीलिये उसे थाने लेकर आये थे। इसके बाद वाहन चालक 300 रूपये देकर चालान कटवाने के लिये तैयार हुआ। वहीं पैसे आरक्षक ले रहा था। उन्होंने गाड़ी मालिक का नाम भानसिंह कुशवाह निवासी जवाहरपुरा बताया और गाड़ी मुकेश रायकवार चला रहा था जिसका चालान काटा गया था। इसी कारण उन्होंने इस वीडियो को पूरी तरह से गलत बताया।


By - sagarttvnews

30-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.