प्रेमी और नाबालिक युवती को 75 दिन बाद हरिद्वार पुलिस ने लिया हिरासत में


 

एमपी के जबलपुर की सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिलेनियम कॉलोनी में 15 मार्च को हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस को 75 दिन बाद सफलता मिली है। जहां प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिक युवती ने अपने पिता राजकुमार विश्वकर्मा और 8 वर्ष के भाई तनिष्क विश्वकर्मा की हत्या कर दी थी। वहीं प्रेमी के साथ मौके से नाबालिक अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

 

जहां 75 दिनों से जबलपुर पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। आरोपियों अपनी लोकेशन को बार-बार बदला जा रहा था। 8 राज्यों में घूमने के बाद आखिरकार हरिद्वार पुलिस ने मामले में नाबालिक युवती को हिरासत में लिया गया है। वही युवती का प्रेमी मुकुल सिंह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा है। हरिद्वार पुलिस ने आरोपी की पताशाजी के लिए नाकाबंदी लगाई गई है। जबलपुर पुलिस की एक टीम भी नाबालिक युवती को जबलपुर लाने के लिए रवाना हो चुकी है।

 

मामले में जानकारी दे सकते हुए एडिशनल एसपी समर वर्मा ने बताया कि जबलपुर पुलिस मामले के बाद से ही आरोपियों की पतासाजी के लिए प्रयास किया जा रहे थे। वहीं जबलपुर पुलिस के द्वारा आरोपियों के पोस्टर भी जारी किए गए थे। इसके बाद हरिद्वार पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है। वहीं मुकुल सिंह की तलाश के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जल्दी मुकुल सिंह को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया जाएगा 


By - sagarttvnews

30-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.