शादी में Dj वाहन ने रिवर्स करते समय दो लोगों को घर नहीं पहुँचने दिया और एक पहुँचाया अस्पताल फिर


 

एमपी के बैतूल के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम जामुढाना में बीती रात एक शादी समारोह में डीजे में गाने बजने को लेकर विवाद हुआ ,विवाद के चलते डीजे वाहन रिवर्स लेने के समय उससे कुछ लोग टकरा गये और डीजे वाहन पलट गया डीजे वाहन के तीन लोग दब गये। जिसमे 17 वर्षीय युवती की तत्काल मृत्यु हो गई थी एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई थी जिसे ज़िला अस्पताल बैतूल भेजा गया था उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल शांता उम्र 30 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भर्ती किया गया है , जो अब ख़तरे के बाहर हैं ,   इस घटना के बाद आक्रोश में ग्रामीणों ने डीजे वाहन में आग लगा दी थी घटना की सूचना लगते ही शाहपुर थाना प्रभारी व एसडीओपी घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम पर काबू पा लिया गया है 

इस पूरे घटनाक्रम में दो लोगों की मौत हुई है एक घायल है उक्त घटना गाना बजाने को लेकर ग्रामीणों में और डीजे संचालक में विवाद के कारण प्रारंभ हुई जिसके बाद डीजे चालक ने पीछे गाडी ली तो वह ढलान में होने के चलते उससे कुछ लोग टकरा गए और डीजे वाहन पलट गया जिसके बाद शादी में शामिल हुए ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और इस घटना को अंजाम दिया गया फिलहाल पूरे मामले को शांत कर दिया गया है

मामले में मर्ग क़ायमी पश्चात अप.क्र. 224/24 क़ायम किया गया है । 

 


By - sagarttvnews

31-May-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.