सागर - खुरई के सराय मार्केट पर चलेगा बुलडोज़र लेकिन दुकानदार बोले...


 

सागर जिले के खुरई के परसा चौराहा के पास स्थित नगर पालिका के सराय मार्केट की जर्जर दुकानों को तोड़ने के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए मार्केट के सभी 48 दुकानदारों को नोटिस जारी कर दुकानें खाली करने का आदेश दिया गया है। नोटिस मिलते ही सभी दुकानदार सीएमओ को ज्ञापन देने पहुंचे। इसमें दुकानदारों ने दुकानें तोडऩे से पहले उन्हें अस्थायी तौर पर दूसरे मार्केट में दुकानें देने की मांग की है। मार्केट में दुकान चलाने वाले सोनू रैकवार ने बताया कि साल 2006-07 में नगरपालिका ने दुकानें नीलाम की थीं।

 

नीलामी में शामिल होकर लोगों ने लाखों रुपए खर्च कर दुकानें किराए पर ली थीं। इन दुकानों से दर्जनों परिवारों का भरण पोषण होता है। उन्होंने बताया कि यदि नगरपालिका उन्हें दूसरे स्थान पर दुकानें देने से पहले ही मार्केट तोड़ देगी तो दुकानें चलाने वालों के सामने आर्थिक संकट आ जाएगा। परिवार का भरण पोषण करने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि मार्केट में दुकान चलाने वालों की जरुरत को देखते हुए वर्तमान में नगर पालिका के पास खाली पड़ी दुकानें आवंटित की जाए। इन दुकानों में वह अपना रोजगार शुरू कर सकेंगे। सराय मार्केट की मरम्मत होने के बाद उन्होंने वापस दुकानें आवंटित करने की मांग की गई है।


By - sagarttvnews

01-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.