सागर-कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर 72 रूपये सस्ता,जानिए अब कितने में मिलेगा | sagar tv news |


 

नया महीना यानी जून अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर आज से 72 रुपए तक सस्ता हो गया है। वहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम घटने से हवाई सफर सस्ता हो सकता है।

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 72 रुपए तक घटे ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज से 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 72 रुपए तक घटा दिए हैं। सागर में इसके दाम 1781 रूपये से घटकर 1709 रूपये हो गए हैं तो वहीं भोपाल में 1751 से 72 रुपए घटकर 1679 रुपए का हो गया है


हालांकि 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है इनकी कीमत आज भी सागर में 825 रुपए ही है, भोपाल में घरेलू गैस सिलेंडर 808 रुपए में मिल रहा है

दिल्ली में दाम अब 69.50 रुपए घटकर 1676 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1,745.50 रुपए में मिल रहा था।

वहीं कोलकाता में यह सिलेंडर अब 72 रुपए कम होकर 1787 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1859 रुपए थे।

मुंबई में सिलेंडर 1698.50 रुपए से 69.50 रुपए कम हो कर 1629 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1840.50 रुपए का मिल रहा है।


By - sagartvnews

01-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.