लोकसभा चुनाव 2024 में किस्मत आजमा रहे फ़िल्मी सितारे कौन जीते-हारे?
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है. रुझानों में NDA गठबंधन को बहुमत मिल गया है। वही इस बार चुनाव में कई फ़िल्मी हस्तिया चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। कंगना रनौत, अरुण गोविल वीआईपी सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. कंगना जहां मंडी से उम्मीदवार हैं, वहीं अरुण गोविल मेरठ से कैंडिडेट हैं. इनके अलावा हेमा मालिनी मथुरा से, शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से, मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली से, रवि किशन गोरखपुर से, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ आजमगढ़ सीट से, राज बब्बर गुड़गांव से, पवन सिंह काराकाट से और मलयालम स्टार सुरेश गोपी केरल के त्रिस्सूर से चुनावी मैदान में उतरे. इनमें से किसकी किस्मत चमकी और किसकी नहीं, आइये आपको बताते है