सागर-महार रेजिमेंट से अब तक का सबसे बड़ा बैच पास,894 अग्निवीरों ने की पासिंग आउट परेड sagar tv news


मध्य प्रदेश के दिल सागर में सेना का महार रेजीमेंट सेंटर है जहां पर सैनिकों और अग्नि वीरों के लिए प्रशिक्षित किया जाता है. मंगलवार को यहां पर अग्नि वीरों के तीसरे बैच की पासिंग आउट परेड की गई. रेजिमेंट के प्रसिद्ध अनुसुइया प्रसाद परेड ग्राउंड के द्वार से 894 अग्निवीरों के साथ अब तक का सबसे बड़ा बैच पास हुआ. 31 सप्ताह का चुनौतीपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अग्निवीरों का तीसरा बैच भारतीय सेना की महार रेजिमेंट की अलग- अलग यूनिट्स में अपनी सेवाएं देने के लिए शामिल होगा

 

अनुसूया प्रसाद परेड ग्राउंड में सभी अग्नि वीर कदम से कदम मिलाकर खड़े हुए और फिर एक साथ कदमताल करते हुए परेड की, अपने बेटों के गर्वित करने वाले लम्हों को देखने के लिए उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था, जो ग्राउंड के बाहर से परेड को देखकर ताली बजाकर उनका हौसला बढ़ा रहे थे. परेड के बाद सभी अपने परिजनों से मिले किसी ने गले लगा लिया तो कोई खुशी के आंसू पोंछते हुए नजर आया

 

परेड की समीक्षा विशिष्ट सेवा मेडल कमांडेंट ब्रिगेडियर इन्द्रदीप सिंह भल्ला ने की. समीक्षा के दौरान ब्रिगेडियर ने परेड कमांडर तथा युवा अग्निवीरों द्वारा प्रस्तुत अव्वल दर्जे की ड्रिल, उच्च स्तर के टर्न-आउट तथा अनुशासन को सराहा. उन्होंने युवा अग्निवीरों को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण देने के लिए रेजिमेंट के सभी अनुदेशकों तथा स्टाफ की सराहना की.


इसके अलावा युवा अग्निवीरों को भारतीय सेना में हो रहे परिवर्तनों और तकनीकी के अनुरूप ढलने के लिए मार्गदर्शन दिया उन्होंने अग्निवीरों का ध्यान नाम, नमक और निशान की भावना के साथ राष्ट्र की सेवा करने की ओर दिलाया कई अग्निवीरों के माता- पिता पासिंग आउट परेड में शामिल हुए और अपने बेटे की उपलब्धियों पर गर्व किया

ब्रिगेडियर ने अग्निवीरों को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विभिन्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया। तीसरी पासिंग आउट परेड भारतीय सेना में चल रही अग्निपथ योजना के लिए ऐतिहासिक कदम है


By - sagarttvnews

05-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.