MP में रतलाम, इंदौर सहित विदिशा में बारिश, प्रदेश के 37 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट


 

एमपी के रतलाम जिले में अचानक शहर में तेज बारिश शुरू ।अचानक बिगड़ा मौसम और शुरू हों गई बारिश,दोपहर तक तेज धूप निकल रही थी फिर शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। मध्यप्रदेश में कई जिलों का मौसम बिगड़ा हुआ था. भोपाल-विदिशा में सुबह से ही आंधी के साथ बारिश हुई. दोपहर होते ही छिंदवाड़ा और रतलाम में बारिश का दौर शुरू हो गया. इंदौर समेत 37 जिलों में कहीं आंधी-गरज चमक की स्थिति रहेगी, तो कहीं बारिश भी हो सकती है. वहीं, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चल सकती है. इससे पहले, गुरुवार को बादल और गर्मी वाला मौसम रहा. गुरुवार को कहीं बादल तो कहीं तेज गर्मी का असर देखने को मिला. दमोह और शिवपुरी सबसे गर्म रहे. यहां दिन का टेम्प्रेचर 44 डिग्री दर्ज किया गया. टीकमगढ़-पृथ्वीपुर में 43.5 डिग्री, गुना, सागर और नर्मदापुरम में पारा 43.2 डिग्री रहा. इसी तरह, छतरपुर के बिजावर में 43.1 डिग्री, राजगढ़ में 43 डिग्री, अशोकनगर में 42.7 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, सागर में शाम को बारिश भी हुई.

 

भोपाल, ग्वालियर में भी तापमान में उछाल देखने को मिला. भोपाल में पारा 40.8 डिग्री, इंदौर में 39.2 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 डिग्री, जबलपुर में 41.5 डिग्री और उज्जैन में तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है. वहीं, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है. ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में भी बना रहेगा. उधर, मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है. ऐसे में इसके समय पर मध्यप्रदेश पहुंचने की संभावना बनी हुई है.


By - sagarttvnews

08-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.