हाइवे की सूनसान जगह पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो लोग गिरफ्तार
पन्ना पुलिस ने हाइवे पर सूनसान जगह पर कट्टा अड़ाकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हाइवे पर सूनसान जगह पर मौका देखकर लोगो से कट्टे की नोक पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। बतादें कि विगत दिनों फरियादी प्रदीप पटेल ने थाना देवेन्द्रनगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कल दिनाक 04 जून को में रात के समय रीवा से अपने घर डुबकी वापस आ रहा था। रात्रि के समय फूलवारी तिराहा के आगे बड़ा तो 02 मोटर साइकिल में सवार 03 लोगो द्वारा मेरी मोटसाइकिल को रोककर मेरी तलाशी ली गई एवं मेरी कनपटी में कट्टा अड़ाकर बोले की जो भी पैसे लिये हो हम लोगों को दे दो नहीं तो यही जान से खत्म कर देगें। मेरे पास पैन नहीं थे तो वो लोग मेरा ओप्पो कंपनी का मोबाइल एवं मेरी होण्डा कंपनी की मोटरसाइकिल मुझसे छीनकर ले गये । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना देवेन्द्रनगर में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त पुलिस टीम के महायतार्थ कार्यवाही में सहयोग हेतु पुलिम सायबर सेल टीम को आदेशित किया गया। मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित करने हेतु लगातार प्रयास किये गये । पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सी.सी.टी.व्ही. फुटेज को खंगाला गया एवं आसपास के लोगों से पूँछताछ की गई। सी.सी.टी.व्ही. फुटेज में घटना दिनांक को घटना समय पर घटनास्थल के आसपास फरियादी के बनाये हुलिया अनुमार 02 संदिग्ध व्यत्तियो को चिन्हित किया गया। मामले के संबंध में फरियादी में पूँछताछ किये जाने एवं घटना स्थल के आसपास के फुटेज दिखाने पर पता चला कि घटना में वास्तविक रूप मे 01 मोटरसाइकिल में सवार होकर 02 व्यक्ति ही आये थे जिनके द्वारा घटना कारित की गई थी। मामले में पुलिस ने दो संदेही व्यक्तियों को नागौद के पास से पुलिस अभीरक्षा में लिया और उनसे पूछताछ की गई दोनों आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया फिलहाल पुलिस दोनों आरोपी सूरज दहिया निवासी ग्राम थाना नागौद एवं मोहित उर्फ रजनी दहिया निवासी पीपल चौराहा नागौर से पूछताछ कर रही है जिनसे अन्य मामलों के भी खुलासा होने की संभावना है।