सागर-इन तस्वीरों ने उड़ाई लोगों की नींद,डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची पुलिस | sagar tv news |


 

सागर पुलिस के लिए जिले भर में हो रही चोरियां अब बड़ी चुनौती बन गई है, क्योंकि पुलिस जितने चोर पकड़ रही है उससे कहीं अधिक चोरियों की संख्या बढ़ती जा रही है. ताजा मामला देवरी से सामने आया हैं जहां एक दूकान से चोरों ने लाखों के मोबाईल उड़ा दिए, रात में चार घंटे तक वह उत्पात मचाते रहे, और किसी को कोई खबर नहीं लगी, घटना देवरी नगर की मुख्य सड़क पर बस स्टैंड के पास स्थित धर्मेंद्र साहू की मोबाइल दुकान की है, जहां से अज्ञात चोर दुकान के ऊपर लगे टीन शेड को उखाड़कर दुकान से विभिन्न कंपनियों के 17 मोबाइल चोरी कर ले गए जिस पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

 


शुक्रवार की शाम को डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। वहीं चोरी के समय चोर का सीसीटीवी फुटेज भी कैमरे में कैद हो गया है। नगर में लगातार बढ़ रही चोरियों से नगर में भय का माहौल बना हुआ है। जहां पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।

 

 

दुकान संचालक धर्मेंद्र साहू ने बताया कि उसने देवरी पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने एफएसएल टीम आने के पहले चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें उन्होंने करीब 80 हजार रुपए कीमत की चोरी का मामला दर्ज किया है। जबकि टीम के सामने जब दुकान खोलकर देखा तो उसमें करीब विभित्र कंपनियों के 17 मोबाइल चोरी हुए है।

 

जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए बताई जा रही है। जिनके बिल भी उसके पास उपलब्ध हैं। जिस पर थाने के इंचार्ज निशांत भगत का कहना है कि डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने दुकान से फिंगरप्रिंट एकत्रित किए हैं। विशेष दल गठित कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि जो भी सामान चोरी गया है जो भी कीमत है वह एफआईआर में संशोधित कर दी जाएगी।

 

 


By - sagar tv news

16-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.