सागर-पेट्रोल पंप कल से बंद रहेंगे ! डीलर एसोसिएशन हड़ताल पर जानिए क्यों ? | sagar tv news |
सागर जिले में बस हड़ताल खत्म होने के बाद अब पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर जा रहे हैं 21 जून सुबह 8:00 बजे से जिले भर के 80 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे पेट्रोल पंप बंद करने को लेकर पेट्रोलियम जिला संगठन ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को लिखित में जानकारी भी दे दी है अगर यह हड़ताल शुरू होती है तो कब तक रहेगी यह बीते नहीं है क्योंकि यह अनिश्चितकाल के लिए है के
जिला अध्यक्ष कपिल नाहर ने बताया सर्वश्रेष्ठ पेट्रोलियम सिरोंजा के संचालक कमलेश लारिया पर फोरव्हीलर चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की गई जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं इसमें अशोक तिवारी पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया एक महीने होने के बाद भी उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है इसलिए जिले भर के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हड़ताल पर मजबूरी में जाने को बिबस हैं इसमें इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी
इसके लिए प्रशासन को भी सूचना दे दी है
हालांकि ऐसी जानकारी है कि अशोक तिवारी को हाई कोर्ट से 307 के मामले में अग्रिम जमानत भी मिल गई है