सागर-इतिहास नहीं बनेगा पुराना स्टैंड फिर लौटेगी चहल पहल,जल्द शुरू होगी बसों की आवाजाही !


 

सागर में बस स्टैंड शिफ्ट होने के बाद आमजन में यह चर्चाएं चल पड़ी थी कि पुराना स्टैंड इतिहास बनकर रह जाएगा, अब लोग कहेंगे कि कभी यहां से भी बसे चलती थी लेकिन हाई कोर्ट के एक आर्डर ने सारा खेल पलट दिया है क्योंकि अब यह बस स्टैंड इतिहास नहीं बनेगा, दोबारा यहां पर चहल पहल होगी, बसों की आवा जाही शुरू होगी, फिर वही दुकाने होंगी, फिर चाय पान की होटले खुलेगी, फिर यहां हजारों लोगों की भीड़भाड़ दिखाई देगी, जिलेभर के लोग शहर के बीचों बीच आ सकेंगे, बेरोजगार हुए हजारों लोगों को फिर रोजगार मिलने की उम्मीद है

 

लाखा बंजारा झील के किनारे करीब 45 साल पहले राज्य परिवहन का स्टैंड शुरू हुआ था इसके 10 साल बाद प्राइवेट बस स्टैंड शुरू हो गया था तब से यहां पर यह स्टैंड संचालित हो रहा था वर्तमान में यहां से रोजाना 549 बसे सर्विस दे रही थी

 

लेकिन पिछले महीने की 13 मई को इस स्टैंड को सागर शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर न्यू आरटीओ कार्यालय के पास शिफ्ट कर दिया गया था जिसका बस ऑपरेटरों ने विरोध भी किया था लेकिन बाद में सहमति बनने पर उन्होंने हां कह दी थी और बसों का संचालन न्यू स्टेंड से शुरू हो गया था कुछ दिन पहले हाई कोर्ट में कलेक्टर के आदेश के खिलाफ याचिका लगाई थी जिसकी 20 जून को सुनवाई हुई है

 


By - sagar tv news

21-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.