सागर-मानसून आने से 100 घंटे पहले शहर में हुई जोरदार बारिश,अगले 48 घंटो में कैसा रहेगा मौसम जानिए


 

सागर में मानसून आने में भले ही लोगों को 100 घंटे का इंतजार करना पड़े लेकिन प्री मानसून अपनी धमक जमा हुए हैं सागर के अलग-अलग क्षेत्र में तेज बारिश देखने को मिल रही है शनिवार की दोपहर सागर शहर के भी कुछ हिस्सों में करीब 20 मिनट तक बारिश हुई जिसकी वजह से सुबह से गर्मी से परेशान चल रहे लोगों को राहत मिली ,अगले 48 घंटों के दौरान आसमान पर बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को बादल छाए रहने और जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश होने होने की उम्मीद है,

 

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कमजोर पड़े सिस्टम के कारण पिछले 10 दिन से महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में अटका मानसून आगे बढ़ गया है। मानसून ने मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में दस्तक दे दी है। अगले तीन से चार दिन में संभाग के जिलों में मानसून की आमद होने की उम्मीद जताई जा रही है

 

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार सिस्टम कमजोर पढ़ने के कारण दक्षिण-पश्चिमी मानसून केरल में समय से पहले पहुंचने के बाद भी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ तक आकर अटक गया था। 20 जून तक मानसून यहीं रुका रहा। शुक्रवार को आगे बढ़कर पांढुर्ना, सवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर एवं डिंडोरी पहुंच गया है। जल्द ही इसके प्रदेश के अन्य जिलों में आमद देने की उम्मीद है।

 

मौसम विभाग भोपाल के अनुसार अगले तीन से चार दिनों में मानसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिशा पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 25 से 26 जून तक मानसून के सागर की सीमा में प्रवेश करने की संभावना है।

 

 


By - sagar tv news

22-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.