सागर-स्टार्टअप शुरू करने का सुनहरा अवसर,सरकार दे रही 10 लाख की सब्सिडी | sagar tv news |
अगर आप पढ़े लिखे है और बेरोजगार है लेकिन स्टार्टअप शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो आपके लिए सुनहरा अवसर आया है, क्यों की सर्कार इसमें आपकी अच्छी मदद कर सकती है, खासकर के अगर आप फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाते है तो 10 लाख तक की सब्सिडी मिल सकती है, तो आइये जानते है क्या है योजना और आप कैसे इसका लाभ उठा सकते है, सरकार की आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत उद्यमी दाल मिल, राइस मिल, ऑयल मिल, बेकरी उधोग, पापड़ उद्योग बरी, उद्योग अचार, केचप प्लांट या कोई भी खाने से संबंधित प्रोसेसिंग यूनिट को आप स्थापित करते है तो इसका लाभ मिलेगा,
सागर में पिछले साल इस योजना में 60 यूनिट स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया था. जिसमें 50% यूनिट पूरी तरह से संचालित हो रही है. बाकी में काम चल रहा है. इसी रिस्पांस को देखते हुए सागर को इस बार 2024-25 वित्त वर्ष में 204 यूनिट लगाने का टारगेट दिया गया है.
सागर में बरिष्ठ उद्यानिकी अधिकारी आर डी चौबे बताते हैं कि जो भी बेरोजगार युवा अपनी यूनिट स्थापित करना चाहता है. सबसे पहले उसे एक प्रोजेक्ट तैयार करना होगा कि वह किस तरह का खाद्य से जुड़ा उद्योग शुरू करना चाह रहा है. उसमें कितना इंफ्रास्ट्रक्चर आएगा, क्या लागत होगी किस तरह से काम करेगा. इस तरह का एक प्रकरण तैयार कर उद्यानिकी विभाग के डीआरपी नियुक्त किए गए हैं उनसे संपर्क करने के बाद बैंक में इसको प्रस्तुत कर सकते हैं.
इसमें फायदा यह होगा कि सरकार 10 लाख तक का या फिर लागत का 35% अनुदान देगी. साथ ही तीन प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से दिया जाएगा, जिससे उसका ब्याज 3% कम हो जाएगा. लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर ,मुरब्बा, अचार पापड़, सब्जियां या अनाज से तैयार होने वाली खाद्य से संबंधित किसी भी तरह की प्रोसेसिंग यूनिट को स्थापित कर सकते हैं. मानव जीवन में उसका खाद्य के लिए उपयोग होना चाहिए.