हाथ में हथकड़ी लगाकर कैदी बने छात्र DEO ऑफिस पहुंचकर किया अनोखा प्रदर्शन


 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्टूडेंट यूनियन का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला है। जहां छात्र कैदी की वेशभूषा में, हाथ में हथकड़ी लगाए DEO ऑफिस पहुंचे। ब्रिटिश फोर्ट स्कूल के खिलाफ स्टूडेंट यूनियन ने आज मोर्चा खोल दिया और स्कूल के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव किया। दरअसल एमपी स्टूडेंट यूनियन ने ब्रिटिश फोर्ट स्कूल पर आरोप लगाया कि स्कूल को सिर्फ 8वीं कक्षा तक संचालित करने की परमिशन है। लेकिन 12वीं तक कक्षाएं चलाई जा रही है।

 

छात्र नेताओं का कहना है कि उन्होंने स्कूल के मालिक अनुराग सोनी खिलाफ पहले भी आवाज उठाई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि स्कूल पर कार्रवाई करने के बदले स्टूडेंट यूनियन पर ही एफआईआर दर्ज करवा दी गई थी। जिसके बाद छात्र नेता कैदी की वेशभूषा और हाथ में हड़कड़ी लगाकर DEO ऑफिस पहुंचे।  छात्र नेताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी पर भी जानबूझकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी को ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई करने की मांग की है।

 
 
 

By - sagarttvnews

27-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.