सागर में रास्ता रोककर आंख में मिर्च पाउडर मारा, बैग छीनकर 3.68 लाख लूटकर भागा बदमाश sagar tv news


 

सागर में रहली थाना क्षेत्र के ग्राम विजयपुरा के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट की वारदात की गई। आंखों में मिर्ची पाउडर मारकर बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गया। बैग में करीब 3.68 लाख रुपए नकद थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार सागर के रामपुरा वार्ड निवासी गगन सिंह ठाकुर भारत फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी की गढ़ाकोटा ब्रांच में कलेक्शन का कार्य करता है। सोमवार को गगन सिंह ग्राम कासल पिपरिया, मदनपुरा, बरखेड़ा जगन और रहली में कलेक्शन के लिए गया था।

 

जहां से वह 3 लाख 68 हजार 440 रुपए साप्ताहिक कलेक्शन कर बैग में रखकर बाइक से गढ़ाकोटा जा रहा था। तभी शाम के समय ग्राम विजयपुरा के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने पीछे से आकर बाइक को रोक लिया। गगन ने बाइक रोकी तो बदमाश ने आंखों में मिर्ची पाउडर मार दिया। जिसके बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गया। बैग में नकद 3.68 लाख रुपए, टेबलेट, बायोमेट्रिक डिवाइस रखी थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

 

आसपास के रास्तों पर खोजबीन की। तभी वारदातस्थल से कुछ दूरी पर रास्ते में सड़क किनारे बैग और उसमें रखा सामान पड़ा मिला है। जिसे पुलिस ने जब्त किया है। आरोपी बैग में रखे नकद रुपए लेकर भागा है। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मंगलवार देर रात एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा टीम के साथ रहली थाने पहुंचे।

 

जहां उन्होंने वारदात को लेकर जानकारी ली। साथ ही पुलिस टीमों के लिए आरोपी की गिरफ्तार के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। रहली थाना प्रभारी आशीष कुमरे ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के साथ लूट की वारदात हुई है। आरोपी बैग में रखे 3.68 लाख रुपए लेकर भागा है। शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news

03-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.