कारोबारी के घर से 50 लाख के जेवरात चुराने वाले इनामी लुटेरे को हाईवे से किया गिरफ्तार


 

भोपाल से गोहद जा रहे PWD ठेकेदार के साथ लूट के मामले में बुधवार को शिवपुरी की सुभाषपुरा पुलिस ने एक इनामी लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। बात दें कि गिरफ्त में आया आरोपी यूपी में 50 लाख के जेवरात सहित लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। ठेकेदार 24 जून की रात कार से जा रहे थे, तभी चार अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। लुटेरों ने सोने की चेन, अंगूठी सहित एक लाख की लूट की थी। उसी रात अज्ञात बदमाशों ने सांकरे वाले हनुमान मंदिर पर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

 

एसपी अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि चोरी व लूट के मामले में सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे द्वारा पड़ताल की गई थी। पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों की तलाश धौलागढ़, करई, कैरउ, नयागांव, सेवड़ा, गोपालपुर, पटेवरी, कुंअरपुर, मुढेरी, सिंह निवास तक गई थी। सुभाषपुरा पुलिस को सांकरे वाले हनुमान मंदिर के जंगलों मे जंगल सर्चिंग करते वक्त गाराघाट रोड किनारे अवैध हथियार के साथ बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। गाराघाट रोड रेस्ट हाउस के पास कट्टे के साथ एक बदमाश को पकड़ा।

 

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सूरज पारदी पुत्र अनारथ पारदी (48) निवासी ग्राम सेंबडा थाना सुभाषपुरा का होना बताया। आरोपी के पास से 27 हजार 500 रुपए भी बरामद हुए थे। पूछताछ सूरज पारदी ने बताया कि साथियों के साथ 29 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर में इत्र कारोबारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इत्र कारोबारी विमलेश चंद्र तिवारी के घर से 50 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और 7 लाख रुपए नकदी समेत एक लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी की थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। बता दें कि सूरज पारदी पर हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, चोरी जैसे गंभीर अपराधों के मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश एवं राजस्थान राज्यों में 22 अपराध दर्ज हैं।


By - sagarttvnews

04-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.