Swiss groom, German bride, met in Spain, married in India, MP people became wedding guests


 

स्वीटजर लैंड के मार्टिन और जर्मनी की उलरिके वैदिक सनातन परम्परा के पाणिग्रहण संस्कार द्वारा परिणय सूत्र में बंध गए। इस समारोह में बड़ी संख्या लोग शामिल हुए।यह शादी नक्षत्र गार्डन में संपन्न हुई।देश के जाने माने आध्यात्मिक गुरु डॉक्टर रघुवीर सिंह गौर इस शादी के प्रेरणा स्त्रोत हैं।


ज्यूरिख निवासी 45 साल के मार्टिन पेशे से लीगल ऑडिट कंपनी में अधिकारी हैं।वे गुरु रघुवीर सिंह जी से बीते पांच साल से संपर्क में सोशल साइट्स के माध्यम से आए थे।फिर वे गुरुजी के दर्शन करने भारत आने लगे।जर्मनी के म्यूनिख शहर की उलरिके 48 साल की हैं।वे पेशे से नर्स हैं।दोनों की पहली मुलाकात एक यात्रा के दौरान स्पेन में हुई थी।

 

बाद में दोनों में फोन पर बातें होती रहीं और दिल मिल गए।मार्टिन गुरुजी के सानिध्य में शादी करना चाहता थे।उनकी यह इच्छा आज पूरी हो रही है।उलरिके ने बताया कि मैं सोशल मीडिया के जरिए गुरुजी से जुड़ी।मुझे भारत के बारे में जाना।उनके आध्यात्मिक प्रवर्वचनों से प्रेरित हुई।भारतीय संस्कृति में रुचि बड़ी।टीवी पर हिंदू रीति से हुई शादी देखी।गुरुजी के माध्यम से मार्टिन से स्पेन में छुट्टियों में मुलाकात हुई और प्रेम हो गया।गुरुजी ने शादी को अंजाम तक पहुंचाया।

 

मार्टिन का कहना है कि मेरी मुलाकात उलरिके से स्पेन में हुई।गुरुजी से पांच साल से जुड़ा हूं।भारत आकर उनसे मुलाकातें की हैं।शादी के समय तीसरी बार भारत आया हूं।मेरे को शादी चर्च में उचित नहीं लगी।मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी गुरुजी का आशीर्वाद था।उनसे मेरी शादी के लिए बातचीत हुई तो उन्होंने भारतीय संस्कृति के बारे में बताया ,जिससे मैं प्रभावित हुआ और हिंदू परंपरा से शादी करने को तैयार हो गया।

 

भारतीय संस्कृति को जानने के लिए गुरुजी ने मुझे मेहर बाबा की किताब दी।मार्टिन खुद योग गुरू हैं।ये मुझसे प्रभावित हुए।भारत आकर मुझसे मिले।लड़की भी मिलने आई।मेरे साथ शक्तिपात भी किया।यहां के जीवन को चर्चा होती थी तो ये सोलह संस्कार से प्रभावित हुए।इनका ये प्रेम विवाह है।इन्हें परिणय संस्कार अच्छा लगा,क्योंकि इसकी साक्षी अग्नि होती है।चूंकि इन्होंने मुझे गुरु मान लिया था,इसलिए वैदिक हिंदू रीति से मेरे सानिध्य में शादी की।

 

 


By - sagar tv news

22-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.