Auto rickshaw union will go on strike against the arbitrariness of Sagar-city buses! , sagar tv news |


 

सागर शहर में सिटी बस का रूट पर आवाजाही समय तय नहीं है जिसकी वजह से किसी स्टॉपेज पर यह देर तक रूकती है तो किसी पर सेकंडो में निकल जाती है, लेकिन अब इसके खिलाफ ऑटो यूनियन लामबंद होने की तैयारी कर रहा है, और हो सकता है की ऑटो रिक्शा यूनियन जल्द ही हड़ताल पर भी चला जाए, इसकी रणनीति तय करने के लिए रविवार 28 जुलाई की दोपहर में पुराने सरकारी बस स्टैंड पर ऑटो चालकों की बैठक रखी गई है।

 

जिला ऑटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने कहा कि सिटी बस संचालकों की अनियमिताएं और मनमानी की शिकायतें पहले भी कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से कर चुके है फिर भी सिटी बसों का संचालन बेरोकटोक चल रहा है जिस कारण ऑटो चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिस राजघाट रोड वाले नए बस स्टैंड पर शासन ने ऑटो किराया निर्धारण कराया है, वहीं पूरे 24 सिटी बसें कई घंटे खड़ी रहती हैं उसके कंडक्टर चिल्ला चिल्ला कर सवारी को हाथ पकड़ कर बस में बैठाते हैं

 

जबकि नए बस स्टैंड पर सवारी बैठाने के लिए खड़ी रहने वाली सिटी बसों का रूट अन्य क्षेत्रो का है पर सिटी बसें अपने निर्धारित रूप पर ना चलकर नई बस स्टैंड राजघाट रोड को ही मुख्य अड्डा बनाकर सवारी परिवहन करती रहती हैं जिससे ऑटो चालको को सवारी नही मिलती साथ ही स्टॉपेज पर निर्धारित 5 मिनट से कम समय की बजाए मेडिकल कॉलेज ,रेलवे स्टेशन, डिग्री कॉलेज ,पुरानी बस स्टैंड ,पर सिटी बसें घंटो घंटो खड़ी रहकर सवारी बैठाती हैं जिससे यातायात तो अवरोध बना ही रहता है साथ ही वह सिटी बस अधिनियम का खुले आम उल्लंघन कर रहे हैं इसका ऑटो यूनियन जोरदार विरोध करेगी।

 

 


By - sagar tv news

27-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.