On the second Monday of Sawan, thousands of devotees gathered at Shiv Dham Kundeshwar and performed Jalabhishek of Lord Shiva.


ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने शहर के बीच नकली नोट बनाने का कारखाना पकड़ा है। पुलिस ने दो बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों भिंड जिले के रहने वाले हैं। 6 महीने से जनकगंज के जागृति नगर में किराए पर कमरा लेकर 50, 100, 200 और 500 के नकली नोट छाप रहे थे। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने इन 6 महीनों में 6 लाख रुपए से ज्यादा के नकली नोट छापे। करीब 4 लाख रुपए मार्केट में चला भी चुके हैं। 2 लाख 9 हजार 450 रुपए के नकली नोट कमरे से जब्त किए गए। 18 हजार के आधे बने नोट भी मिले हैं। डाई, कलर, स्कैन, प्रिंटर, बटर पेपर भी पुलिस ने जब्त किया है।

 

पकड़े गए दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी से लेकर बाइक चोरी के गई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि इनके इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हैं, कब से काम कर रहे हैं। क्राइम ब्रांच के एएसपी शियाज केएम के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर हमने पहले रेकी की, इसके बाद रविवार देर रात रेड की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हाल ही में 2 लाख रुपए अशोकनगर में खपाए। फिलहाल, गुना में नकली नोट चला रहे थे।

 

आरोपी अंसार अली भिंड के पवई गांव, तो अशोक माहौर भिंड के दंदरौआ मौ का रहने वाला है। अंसार अली पर पहले से ही 4 धोखाधड़ी और एक वाहन चोरी का मामला दर्ज है। आरोपियों पुलिस को पूछताछ में बताया कि उनका मकसद था कि वे ग्वालियर शहर और आसपास के शहरों में नकली करेंसी को चला सकें। उन्होंने 2 लाख रुपए के नकली नोटों का बंडल श्योपुर भी भेजा है। आरोपी अशोक छोटे-मोटे दुकानदारों को 50, 100, और 200 का नोट चलाता था।

 
 
 

By - sagarttvnews

30-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.