Indian Army made a world record in Dras, soldiers of Crops Off Signal Motor Cycle Rider team hoisted the tricolor.


 

भारतीय सेना के क्रॉप्स ऑफ सिग्नल मोटर साइकिल राइडर टीम के जवानों डेयरडेविल्स द्वारा कीर्तिमान स्थापित किया गया है। भारतीय सेना ने 29 जुलाई को द्रास में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मानव पिरामिड बनाकर मोटरसाइकिलों पर सबसे लंबी दूरी तय की है। 7 मोटरसाइकिल पर कुल 31 जवानों ने कीर्तिमान बनाया है। NH 1 राजमार्ग पर मटायन पार्क से द्रौपदी कुंड पुल तक कुल 5. 2 किमी की दूरी की तय है। मोटरसाइकिल से 10 हजार 800 फीट ऊंचाई पहुंचकर तिरंगा फहराया है।

 

31 जवानों ने कुल 15 मिनट में दूरी तय की। सभी जवान जबलपुर से मोटर साइकिल से 12 जुलाई को निकले और 19 जुलाई को द्रास पहुंचे थे। कीर्तिमान स्थापित करने जवानों ने 15 दिनों तक की प्रैक्टिस की। द्रास में कारगिल विजय दिवस में भी शरीक हुए। कैप्टन आशीष राणा, कैप्टन डिंपल सिंह भाटी और नायाब सूबेदार अनिल के नेतृत्व विश्व कीर्तिमान बनाया। जवानों का यह विश्व कीर्तिमान लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, बेस्ट ऑफ इंडिया रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।


By - sagarttvnews

30-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.