Lucky farmer and his companions found a 16.10 carat diamond.


एमपी के पन्ना जिला जो कि देश दुनिया में जेम्स क्वालिटी के हीरो के लिए विख्यात है यहां रातों-रात लोगों की किस्मत चमक उठती है और यहां की धारा किसी को भी रंक से राजा बना देती है लेकिन आज हम ऐसे पार्टनरों की बात कर रहे हैं। जिनकी किस्मत एक नही बल्कि कई बार चमक चुकी है। बतादे की किसान दिलीप मिस्त्री व उसके तीन अन्य साथियों को आज फिर 16 कैरेट 10 सेंट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है किसान व उसके पार्टनरों ने उक्त हीरे को हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा ।

 

किसान दिलीप मिस्त्री ने बताया कि उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर जरुआपुर निजी खदान क्षेत्र में हीरे की खदान लगाई थी जहां से उसे आज चमचमाता हुआ जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला जब सभी पार्टनरों ने हीरे को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा फिर सभी पार्टनर हीरा कार्यालय पहुंचे और उक्त हीरे का वजन करवा कर उसे हीरा कार्यालय में जमा कर दिया। किसान ने बताया कि पूर्व में भी उन्हें कई हीरे उक्त खदान से मिल चुके हैं और आगे भी वह हीरे की खदान लगाकर अपनी किस्मत आजमाते रहेंगे।वही हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है जिसकी मार्केट में अच्छी वैल्यू होती है इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा और 12.50 प्रतिशत रॉयल्टी काट कर बाकी पैसा किसान को दे दिया जाएगा उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इन सभी लोगों को हीरे मिल चुके हैं।


By - sagarttvnews

07-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.