Good news regarding name transfer in MP, name transfer will happen soon, Khasra-Naksha will also be available on WhatsApp


 

मध्य प्रदेश में अब जमीन खरीदने और बेचने के बाद नामांतरण के लिए तहसीली के चक्कर नहीं लगाने पढ़ेंगे। नामांतरण की प्रक्रिया में लगने वाला महीनों का समय अब केवल करीब 15 दिन में बदल गया है.जरूरी दस्तावेज, खसरा, नक्शा ऑनलाइन, SMS, ई-मेल और वॉट्सएप पर घर बैठे मिलेंगे। क्यों की एमपी में साइबर तहसील 2.0 की शुरुआत हो गयी है। जहाँ पहले सम्पूर्ण खसरा क्रय-विक्रय की प्रक्रिया ऑनलाइन थी. अब आंशिक खसरा क्रय-विक्रय प्रक्रिया भी ऑनलाइन प्रक्रिया से जोड़ दिए गए हैं. .

 

MP की प्रमुख राजस्व आयुक्त अनुभा श्रीवास्तव ने जानकारी दी की साइबर तहसील 2.0 में आंशिक खसरा क्रय-विक्रय का भी ऑनलाइन नामांतरण होने से हर साल करीब 8 लाख से ज्यादा लोग लाभांवित होंगे.  

 

साइबर तहसील 2.0 में संपदा से प्राप्त अविवादित आंशिक खसरों के क्रय-विक्रय आधारित नामांतरण प्रकरणों में क्षेत्रीय स्तर पर एण्ड-टू-एण्ड ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से त्वरित निराकरण की व्यवस्था की गई है. इस व्यवस्था में नामांतरण के बाद नामांतरण आदेश और खसरा नक्शा की अपडेट कॉपी ऑनलाइन इमेल और वॉट्सएप के माध्यम से घर बैठे नागरिकों को मिलेगी.साइबर तहसील 2.0 स्वचालित प्रणाली है. इससे एक ओर जहां नागरिकों को तहसील के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. वहीं, तहसील स्तर पर कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य दक्षता बढ़ेगी. इससे अविवादित प्रकरणों के निराकरण त्वरित होने से संबंधित तहसील के राजस्व अधिकारी विवादित प्रकरणों पर पर्याप्त समय दे सकेंगे. जिससे विवादित प्रकरण भी आपसी सहमती से जल्दी निराकृत होंगे.


By - sagarttvnews

09-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.