Sagar-Dinesh Kaushal honored with Presidents Medal, know who is this police officer. sagar tv news |


 

सागर पीटीएस एसपी दिनेश कौशल को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है. भोपाल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेडल लगाकर सम्मानित किया है. दिनेश कौशल को सराहनीय सेवा और लोगों की सुरक्षा के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है,

 

 

वर्तमान में दिनेश कौशल सागर में पुलिस अधीक्षक पीटीएस और JNPA में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वे मूलतः बुंदेलखंड के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं. सागर में लंबे समय तक सीएसपी भी रहे. करीब 17 साल की पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने कई विशेष उपलब्धियां और पुरुस्कार हासिल किए हैं उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है,

 

 

दिनेश कौशल सागर ,रीवा , ग्वालियर ,दतिया,सिवनी , छिन्दवाड़ा में नगर पुलिस अधीक्षक रहे और ग्वालियर , जबलपुर एवं भोपाल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -2 एवं जोन -4 में तथा कमिश्नर प्रणाली लागू होने पर वह प्रथम एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पुलिस जोन 04 के पद पर पदस्थ रह कर अपने लम्बे कार्यकाल में रह कर कई सफलताएँ अर्जित कर चुके है और उनके कार्यकाल में बढ़े बढ़े सीरियल किलर आदि कई मामलों का खुलासा किया और ख़ूँख़ार अपराधियों को गिरिफ़्तार कर सफलतायें अर्जित की । दिनेश कौशल को महामहिम राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक दिया गया

 

 

 

इसके पहले डकैतों के साथ साहसिक मुठभेड़ एनकाउण्टर में महामहिम राष्ट्रपति का वीरता का पुलिस मेडल भी मिल चुका है , केंद्र सरकार का केंद्रीय गृह विभाग के द्वारा उत्कृष्ट सेवा मेडल ,इसके साथ साथ ख़ूँख़ार आतंकवादियों को पकड़ने पर मुख्यमंत्री पिस्टल रिवार्ड , अति विशिष्ट श्रेणी में मध्यप्रदेश का रुस्तम पिस्टल अवार्ड , इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरिफ़्तार करने पर राइफ़ल शस्त्र अवार्ड आदि कई अन्य रिवॉर्ड भी पहले मिल चुके है ।
वह पहले ऐसे पुलिस अधिकारी है जिन्हें इतने अधिक रिवॉर्ड मिले है

 

 

 


By - sagar tv news

16-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.