Crocodile captured in Sagar-Chhirari pond, forest staff engaged in search for four days. sagar tv news |


 

सागर में लगातार तीन चार दिन से वन अमला छिरारी ग्राम के बड़े तालाब में मगरमच्छ की तलाश में जुटा हुआ है। पूर्ण व्यस्क मगरमच्छ वन विभाग के बिछाए जाल में फस कर पुन: तालाब में 2 से 3 बार जा चूका है। जिसके बाद वन विभाग द्वारा तालाब के चारों तरफ मगरमच्छ होने और सावधान रहने की सूचना लिखवाई है। और गांव में भी मुनादी कराई है लेकिन इन सब के बावजूद ग्रामीण लापरवाह बने हुए हैं और तालाब में फिर नहाने, मछली पकड़ने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। तालाब से सटे स्कूल के बच्चे भी किनारों पर टहलते देखे जा सकते हैं। अब मगरमच्छ का डर बचा ही नहीं है।

 

 

 

वन विभाग द्वारा भी दो तीन दिन तलाश की गई, उसके बाद मगरमच्छ को उसके हाल पर छोड़ दिया गया सावधानी के नाम पर बुधवार को तालाब किनारों पर कोई भी वन कर्मी नजर नहीं आया। केवल घाट के पत्थर पर सावधानी की सूचना लिखी हुई थी। कुछ जागरूक ग्रामीणों ने बताया की तालाब में अभी भी मगरमच्छ है। सुबह के समय उसे देखा गया है, लेकिन रोकने पर भी लोग नहीं मान रहे।

 

 

 


By - sagar tv news

22-Aug-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.